आरा: कारीसाथ गांव के समीप मंगलवार की सुबह सवारी से भारी ऑटो नीलगाय से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत
Arrah, Bhojpur | Jan 30, 2024 जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप मंगलवार की सुबह सवारी से भारी ऑटो नीलगाय से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो पर सवार उनके पति,दामाद,बेटी व चालक समेत सात लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया