आरा: कारीसाथ के पास नीलगाय से टकराकर ऑटो पलटा, दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत; गर्भवती महिला समेत 4 लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jan 30, 2024 कारीसाथ के समीप नीलगाय से टकराकर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत 4 लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी और मृतका एक ही गांव के निवासी हैं। जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।