शामली एडीएम सत्येंद्र कुमार कैराना पहुंचे। जहां उन्होंने पब्लिक इंटर कॉलेज समेत अन्य जगहों पर पोलिंग बूथों पर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। एडीएम ने बीएलओ को निर्देशित करते कहा कि निर्वाचक नामावली में कोई मतदाता छूट न पाएं। नए मतदाताओं के नाम भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्वाचक नामावली में शामिल करें। इसके अलावा त्रुटियां दुरूस्त करें।