बरहट: तमकुलिया में बंद हुआ विद्यालय, 80 बच्चों का भविष्य संकट में, ग्रामीणों ने स्कूल फिर से खोलने की मांग की
बरहट प्रखंड के तमकुलिया आदिवासी गांव में कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय बंद होने से 80 से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए हैं। महीनों से शिक्षक नहीं आने के कारण स्कूल अब खंडहर में बदल चुका है। उक्त जानकारी सोमवार को 9 बजे दी गई। बताया गया कि बच्चों को दो किलोमीटर दूर दूसरे विद्यालय जाने में जोखिम होने से वे घर पर ही रह जाते हैं।