पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बिजली के तार टूटे, पेड़ धराशाई; फसलों के नुकसान ने किसानों की कमर तोड़ी
Purnea East, Purnia | May 2, 2026
पूर्णिया में बीती रात हुई भारी आंधी, गरज और मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए।बड़े बड़े पेड़ आंधी और बारिश के आगे धराशाई हो गए है । जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।वही मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है