देहरादून: आदि कैलाश पर्वत यात्रा के लिए हेली सेवा संचालित की जाएगी
शनिवार को सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने शाम 4:00 बजे के करीब देहरादून सचिवालय में बताया की पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए शीतकाल में पहली बार हेली सेवा संचालित की जाएगी रुद्राक्ष एवियशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नवंबर माह में mi-17 हेलीकॉप्टर से सेवा शुरू की जाएगी । बीते दिनों उत्तराखंड कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है ।