फुलवरिया: श्रीपुर में कल भीषण सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत, एक का इलाज जारी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला रानी पोखर के पास बीते रविवार को हुए भीष्म सड़क हादसे में तीन घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई। घायल एक युवक का इलाज अभी भी जारी है। सोमवार की दोपहर 2 बजे मिले जानकारी के अनुसार बलभद्र परसा निवासी प्रकाश सिंह तथा कपूर चक निवासी सोनू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं नंदन कुमार का इलाज अभी भी चल रहा है।