उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कार और कांवड़ के कथित रूप से संपर्क में आने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्साए कुछ लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट की।
सामने आए वीडियो में कुछ लोग कार सवारों को दौड़ाकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि सड़क पर गिरने के बाद भी एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में राजा उर्फ राजेश नामक एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#Haridwar #Uttarakhand #KanwarYatra #BreakingNews #HaridwarPolice