बांका: छत्रहार गांव में बकरी को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारपीट कर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Oct 15, 2024 छत्रहार गांव में बकरी को लेकर उत्पन्न विवाद में छोटे भाई विकास मंडल ने अपने ही बड़े भाई मुकेश मंडल को लाठी डंटा के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घटना मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे की है। जिसके बाद जख्मी अवस्था में मुकेश मंडल थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी ने अपने छोटे भाई समेत पांच लोगों के विरुद्ध शिकायत की।