ललितपुर: मोहल्ला पिसनारी बाग में दबंगों ने मेडिकल संचालक के साथ की मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल, एसपी को दी शिकायत
मोहल्ला पिसनारी बाग का एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें दो पक्षों में विवाद की स्थिति नजर आ रही है। उक्त मामले में ग्राम कल्याणपुरा निवासी जसवंत पुत्र भरत सिंह ने बताया कि वह पिसनारी तिराहा के पास मेडिकल की दुकान खोले है।जहां पर कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है।