ललितपुर: मंगलवार शाम के समय कस्बा बांसी में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की छत से गिरने से किराना व्यापारी की मौत
कस्बा बांसी निवासी जितेंद्र साहू उर्फ बंटी के दो मंजिला मकान की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसे देखने के लिए वह मंगलवार शाम के समय छत पर गया। जहां से वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन शव को अपने साथ ले गए।