कोल: 11 करोड़ की लागात से हुए रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण का राजस्व मंत्री व सांसद ने किया लोकार्पण
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 मोदी सरकार में अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार/भवन का अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम व प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आज लोकार्पण किया गया। 11 करोड़ की लागत से यह भवन बनकर तैयार हुआ है जिससे अलीगढ़ जंक्शन रेलवे की सुंदरता में 4 चाँद लगे है।