भोरे: भोरे में डॉक्टर संदीप गुप्ता से 12 लाख की रंगदारी का मामला : एसपी ने किया SIT का गठन, जांच में जुटी पुलिस
भोरे में डॉक्टर संदीप गुप्ता से रंगदारी मांगने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बेहद गंभीरता से लिया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। जो इस पूरे मामले की कड़ाई से ताप्तीस कर रही है। जांच के लिए पीड़ित के मोबाइल को पुलिस ने सीज कर ली है।