गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रशासन को यूजीसी बिल वापस लेने की मांग करते हुए एक मांग पत्र सौंपा गया है। यह जानकारी सवर्ण आर्मी के महामंत्री ठाकुर शिवम सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि बिल वापस होने तक विरोध जारी रहेगा।