सहारनपुर: सहारनपुर में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, बिजली पोल टूटने से बत्ती गुल, चालक फरार
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड स्थित बुद्धू वाली मस्जिद के पास दौलत नगर में शनिवार को दोपहर 3 बजे लकड़ी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूट गया और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।