बीसलपुर: एजीएम इंटर कॉलेज के पास बाइक ने छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा सहित 4 लोग हुए घायल
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी ओमपाल अपनी बाइक से अपने साथी फूलचंद व रामकुमार को अपने घर से मानपुर तिराहे पर छोड़ने आ रहा था वह जैसे ही एजीएम इंटर कॉलेज के पास पहुंचा वैसे ही स्कूल की छुट्टी होने के बाद रोड पार कर रही कक्षा 12 की छात्रा बंटी को बाइक चालक ने टक्कर मार दी टक्कर लगते ही चारों लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए हैं।