बीसलपुर: ब्लॉक के पास बाइक व ऑटो में हुई टक्कर बाइक चालक सहित दो लोग घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां जुनूबी निवासी अनीस ने बताया कि वह देर रात्रि अपनी दुकान बंद करके अपने घर आ रहे थे वह जैसे ही ब्लॉक के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी जिससे टेंपो में बैठे अनीस व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है