बेगूसराय: नगर निगम द्वारा कचहरी चौक के पास चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध दुकानों को जेसीबी से हटाया
नगर निगम द्वारा कचहरी चौक के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जहां अवैध दुकानों को जेसीबी से हटाते हुए उसे जप्त किया गया. इस बात की जानकारी मेयर पिंकी देवी ने दी. उन्होंने बताया कि शहर में जाम की समस्या ना हो इसके मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को पहले से ही नोटिस दिया गया था.