बेगूसराय: व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, सुलहनीय वादों का होगा निपटारा
व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान सुलहनीय वादों का निपटारा किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, टेलीफोन बिल आदि सुलहनीय वादों का निपटारा दोनों पक्षों के समझौता के आधार पर किया जाता है.