दरभंगा: दरभंगा के मनोकामना मंदिर में सेवा शिविर में टोकन सिस्टम से छाता वितरण, 22 कार्यकर्ताओं ने दी सेवा
अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को मनोकामना मंदिर प्रांगण, राज दरभंगा में सेवा शिविर एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य सुनील गड़ाई एवं दीपक पंजीयार ने संयुक्त रूप से की। यह जानकारी अखिल भारतीय हिंदू जागरण सेवा समिति के द्वारा शनिवार की शाम 6.30 बजे दी गई।