महोली: जवाहरपुर चीनी मिल मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए घायल
जनपद के रामकोट इलाके के जवाहरपुर चीनी मिल मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से तीन लोग जख्मी हो गए थे जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत होकर एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में शराबी बाइक सवार सहित तीन लोग जख्मी हुए थे जिनको उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।