सोहागपुर: रोहनिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार जाइलो कार ने दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दूसरी कार में बैठे लोगों को मामूली चोटे आई है,और जाइलो कार मौके से फरार हो गई घटना की सूचना लगते ही डायल 112 मे तैनात पुलिसकर्मी एवं चालक राजुल तिवारी सोमवार को 1:15 बजे मौके पर पहुंचे और दूसरी कार में बैठे लोगों को राहत दी है।