भोगांव: बिछवा पीस कमेटी मे निर्देश, 'प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं', भोगांव SDM-सीओ ने की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
बिछवा थाना में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी बकरीद और दशहरा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने और सड़कों पर नमाज न पढ़ने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।