बालाघाट: 726वां सेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
केश शिल्पी सेन नाई समाज जिला बालाघाट के तत्वावधान में संत शिरोमणि नंदा सेन महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को सेन चौक, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित क्षत्रिय कुनबी समाज भवन में आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर के ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी, युवा एवं महिला टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से