महसी: महसी क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी
महसी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बुधवार मिशन शक्ति टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी।