डौण्डीलोहारा: दर्दनाक हादसा, ईंट बनाने आईं महिलाओं पर पानी टंकी की दीवार अचानक गिरी, दबकर दो महिलाओं की मौत
ईंट भट्ठे में काम करने परिवार के साथ महिलाएं आई थी। मृतक महिलाएं बलौदाबाजार के रहने वाली हैं। दोनों ईंट भट्ठे में काम करने आई थी। महिलाएं और बच्चे पानी टंकी के नीचे नहाने बैठे थे, इसी दरमियान पानी टंकी की दीवार टूटकर महिलाओं के ऊपर गिर गई।जिसमें चन्द्रकला,आशा बारले की मौत हो गई जबकि 1 मासूम बच्ची की अभी हालत नाजुक बनी हुई है ।