डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ग्राम सौडा सरोली पहुंचे, जहां श्रीमती पार्वती देवी ममगाईं एवं श्री मुकेश ममगाईं द्वारा अपने पित्रों की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। विधायक गैरोला ने कथा में सहभाग करते हुए व्यास पीठ पर विराजमान श्री व्यास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।