चंडौस थाना क्षेत्र के गांव किन्हुआ निवासी युवराज पुत्र तेज सिंह यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट के छात्र थे। बुधवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह अपने भाई विशाल चौहान तथा गांव के नमन पराशर पुत्र अरविंद के साथ चंडौस के गायत्री स्मारक इंटर कॉलेज से हिंदी की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे।