गोशालडीह बाजार में सोमवार की रात एक अंडा विक्रेता की गुमटी असामाजिक तत्वों के द्वारा नहर में पलटने को लेकर पीड़ित अंडा विक्रेता ने सूर्यपुरा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी। मंगलवार की संध्या 6:00 बजे सूर्यपुरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि गोशलडीह निवासी पीड़ित अंडा विक्रेता सत्येंद्र साह ने मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।