सीतापुर: बेहड़ा गांव में ट्यूबवेल चालू करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में ट्यूबवेल चालू करते समय अचानक करंट लग जाने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया था। गंभीर अवस्था में घायल हुए युवक को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से गंभीर व्यवस्था के चलते युवक को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।