पुलिस लाइन सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ सैनिक सम्मेलन मंगलवार दोपहर 3:30 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी रिक्रूट पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण, अनुशासन, कार्यप्रणाली तथा व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।