फतेहपुर: खागा के पक्का तालाब में घर की छत पर सो रहा युवक संदिग्ध अवस्था में नींद के झोंके में नीचे गिरा, आई गंभीर चोट
पक्का तालाब मोहल्ला निवासी फूलचंद का 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पटेल बीती रात अपने घर की छत सो रहा था। तभी वह नींद में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिय