रविवार संमय 2 बजे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने संगम सभागार में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी से आए 12 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।