जोधपुर: कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले में अतिवृष्टि की संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक रखने के आदेश दिए
जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले के समस्त रिटेल आउटलेट पेट्रोल पंप द्रवित पेट्रोलियम गैस एजेंसयों एवं उचित मूल्य दुकानों को आवश्यक वस्तुओं को उचित मात्रा में स्टॉक में आरक्षित रखने के आदेश जारी किए।उन्होंने कहा कि आरक्षित स्टॉक को संबंधित उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार वितरण किया जाएगा।