रामपुर: शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों पर प्रदेश सरकार की पैनी नजर, किसी को नहीं होगी दिक्कत
Rampur, Rampur | Sep 15, 2024 रामपुर। रामनगर बैराज से कोसी नदी में पानी छोड़े जाने के बाद रामपुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ऐसे में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार की पैनी नजर है। किसी को कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी।