नजीबाबाद: किरतपुरक्ष में अभाविप ने चलाया 'सकोरा अभियान', पक्षियों के लिए बांटे मिट्टी के सकोरे
किरतपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) किरतपुर नगर इकाई द्वारा मंगलवार सुबह 7:30 बजे से 'सकोरा अभियान' चलाया गया। यह अभियान 'पानी पिलाओ, पक्षी बचाओ' पहल के तहत 13 से 20 मई तक आयोजित 'विकासार्थ विद्यार्थी कार्यक्रम' का हिस्सा था।