रामगढ़: महुआ बथान में पलामू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विधायक आलोक चौरसिया ने किया उद्घाटन
Ramgarh, Palamu | Apr 11, 2026 रामगढ प्रखंड के बेड़मा मिशन स्कूल महुआ बथान में पलामू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का शुभारंभ़ हुआ। दूसरे दिन शनिवार शाम 5 बजे तक कई मैच हुए, जिससे प्रतिभा निखर कर सामने आयी। इससे पहले विधायक आलोक चौरसिया ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त कर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने बैटिंग भी की, जिसे देखकर दर्शकों में उत्साह भर गया।