भोगांव: भोगांव CO कार्यालय के पास स्कूल बस की टक्कर में एक युवक की मौत, 3 घायल
भोगांव CO कार्यालय के पास गोल गप्पे का ठेला लगा हुआ था। जहां कुछ लोग गोल गप्पे खा रहे थे। तभी बुधवार की शाम तेज रफ्तार स्कूल बस ने गोल गप्पे खा रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें गौरव निवासी गिहार कॉलोनी थाना भोगांव की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।