कोल: जंगलगढ़ी में शराब के नशे में ताऊ के बेटे व अन्य लोगों ने चाचा के परिवार के साथ की मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Feb 15, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के जंगलगढ़ी में शराब के नशे में ताऊ के बेटे और अन्य लोगों ने अपने ही चाचा के परिवार के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में परिवार में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों के द्वारा मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराते हुए ताऊ के बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई। इधर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार भेजा अस्पताल