श्री करणपुर: श्रीकरणपुर क्षेत्र में तेज तूफान के बाद हुई भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 3, 2026
श्रीकरणपुर क्षेत्र में तेज तूफान के बाद हुई भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान मंडी में खुले में पड़ी फसलें भीग गईं, जिससे नुकसान की आशंका है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारीअनुसार किसानों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मंडी में भरी फसल के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, जिससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।