धौरहरा: धौरहरा कस्बे में सड़कों पर दौड़ रहे बालू और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, वीडियो हुआ वायरल
धौरहरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार दिनदहाड़े बेखौफ जारी है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि धौरहरा कस्बे की सड़कों पर खुलेआम बालू और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती नजर आ रही हैं।आरोप है कि गुलाबी नोटों की चमक के आगे प्रशासन की कार्यवाही धुंधली पड़ गई है। जिसका किसी स्थानीय व्यक्ति ने अवैध खनन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल।