बटियागढ़: अजब धाम वार्षिक महोत्सव की पूर्णाहूति में केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए, सपरिवार पूजा-अर्चना की
मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल शनिवार रात अजब धाम पहुंचे अजब धाम में दर्शन और रात्रि विश्राम के बाद आज रविवार सुबह जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव की पूर्णाहूति में शामिल हुए,प्रहलाद पटेल ने अपने परिवार के साथ जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव में 27 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सह-परिवार हवन-पूजन, आरती कर यज्ञशाला की परिक्रमा की,धर्म लाभ अर्जित किया