सिवनी: सिवनी में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0', DIG राकेश सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
Seoni, Seoni | Jun 30, 2026 सिवनी के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में मंगलवार को सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी राकेश सिंह शामिल हुए। DIG राकेश सिंह ने छात्रो से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देने से बचने की सलाह दी।