राजौरी गार्डन: फ़तेह नगर से पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक कुख्यात झपटमार को किया गिरफ्तार ,15 मामले है दर्ज़
पश्चिम ज़िले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने हरी नगर के फ़तेह मगर से एक कुख्यात झपटमार को गिरफ्तार किया है ,गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम परमिंदर सिंह है जो हरी नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से लूटे हुए दो मोबाइल बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही 15 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।