जमुआ: जमुआ में युवक की भूख से मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने आवास व राशन न मिलने पर उठाए सवाल
Jamua, Giridih | May 7, 2026 जमुआ प्रखंड के छाताटांड़ में 35 वर्षीय समेल हेंब्रम की कथित रूप से भूख से मौत हो गई। गुरुवार को 9 बजे लोगों ने इस दुख जताते हुए सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया।मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, समेल हेंब्रम अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रहा था।