गुरारू: रौना गुमटी के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी
Guraru, Gaya | Oct 11, 2025 गुरारू प्रखण्ड अंतर्गत रौना गुमटी के पास शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही रेलवे स्टेशन प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है।