राजातालाब: कपसेठी में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के घोषिला गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब ग्रामीण शौच आदि के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए, तो उन्होंने करीब 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव देखा।