जैसलमेर: डेडानसर रोड पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, विद्युत पोल हुआ क्षतिग्रस्त, पुलिस मौके पर पहुंची
गुरुवार की शाम करीब 5:40 पर डेडानसर रोड पर एक कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे वहां लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया तेज धमाके के साथ आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के धनाराम विश्नोई भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे आमजन की सहायता से क्षतिग्रस्त कर को बीच सड़क से हटाकर यातायात को पुनः सुचारु किया घटना से कोई जनहानि नहीं