नानपारा: नवाबगंज में हिंदू रक्षा दल संयोजक को घर में किया गया नजरबंद, ओवैसी के कार्यक्रम के विरोध पर हुई कार्रवाई
हिंदू रक्षा दल के संयोजक मनीष पांडे और उनके समर्थकों को बहराइच के नवाबगंज स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध की चेतावनी के बाद की गई। असदुद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र मटेरा के शंकरपुर चौराहा पर आयोजित होना था जिसको लेकर कार्रवाई की गई