नानपारा रेलवे स्टेशन पर इम्पेक्ट इंडिया फाउंडेशन के लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक चलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के अधीक्षक डॉ. चंद्र भान राम ने यह जानकारी दी। शिविर की शुरुआत 7 नवंबर को नेत्र देखभाल सेवाओं के साथ हुई, जो 11 नवंबर तक जारी रहेंगी।